जमुई: चुरहैत में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला और दो लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jan 3, 2026 जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरहैत गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से रामजतन सिंह की पत्नी रिमझिम सिंह के हाथ पर तलवार लगने से घायल हो गई, जबकि दूसरे पक्ष से रोहित कुमार सिंह और रोशन सिंह घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।