ग्वालियर गिर्द: चाउमीन विवाद: युवक पर कट्टे से हमला, आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, ठेले का सामान भी फेंका
चाउमीन को लेकर विवाद, युवक पर कट्टे से हमला:आरोपी अवैध कट्टे और जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार, ठेले का सामान भी फेंका ग्वालियर के माधोगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चाउमीन के ठेले पर पहले सर्व करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक युवक ने अवैध कट्टा निकालकर दूसरे युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।