बांसगांव: तहसील सभागार में विधायक की मौजूदगी में पीएम के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का एसडीएम व तहसीलदार ने देखा लाइव प्रसारण
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के ऊर्जावान उद्बोधन को बांसगांव तहसील परिसर के सभागार में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बांसगांव के विधायक विमलेश पासवान ने सुना। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन कर निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है।