प्रतापगढ़: ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी कार्रवाई, देवल्दी में 68F के तहत ₹2.50 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज
प्रतापगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(1) में अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर बड़ा शिकंजा कसा है। इस कार्रवाई में आरोपी जमशेद खान उर्फ सेठ लाल्ला निवासी देवल्दी की करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज करने का प्रस्ताव सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया था, जिसे मंजू