रातड़िया तालाब के पास हुए विवाद के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आगर एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह ने गुरुवार शाम 7 बजे मामले को लेकर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कुछ लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे थे।