रानीगंज: दहेर खुर्द निवासी किराना व्यवसाई ने बहू के मायके वालों की प्रताड़ना से फांसी लगाकर दी जान, 4 पर केस दर्ज
दिलीप पुर थाना क्षेत्र के दहेर खुर्द सिसोदिया नगर निवासी सोनलता सिंह ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बेटे कमल सिंह की शादी फरवरी 2024 को अंतू थाना क्षेत्र के भोजपुर रामनगर गांव के श्रवण सिंह की बेटी संजना सिंह के साथ की थी, शादी के कुछ दिन बाद संजना सिंह अपने प्रेमी से घंटों बात करती थी। मना करने पर लडाई झगड़ा करके आत्महत्या की धमकी देती थी।