महोबा: तहसील सभागार में एडीएम नमामि गंगे की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस, 65 शिकायतों में से 8 का मौके पर हुआ निस्तारण
Mahoba, Mahoba | Apr 4, 2026 महोबा के तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहम्मद मोईनुल इस्लाम कि अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर 65 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर शिव ध्यान पांडे, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।