कनाड़िया: एरोड्रम क्षेत्र: युवतियों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सतर्क, राजीनामे के बाद भी कार्रवाई
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवतियां बाइक और एक्टिवा से मौके पर पहुंचती हैं और अचानक एक युवक पर हमला कर देती हैं। युवक को सड़क पर गिराकर उसके साथ मारपीट की जाती है। मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते हैं, लेकिन युवतियां उनसे भी बहस करने लगती हैं।डीसीपी ने शुक्रवार 4 बजे बताया की घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी।