कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत बिधनू थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गुरुवार शाम 4 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर मारपीट के बाद जान से मारने का आरोप है, पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था, जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।