साढ़ थाना क्षेत्र के बरईगढ़ में सरकारी अस्पताल के पीछे कच्चे रास्ते पर एक ऑटो पलटी हुई मिली और उसके नीचे ड्राइवर का शव मिला।मृतक की पहचान 25 वर्षीय ऑटो ड्राइवर अनिल के रूप में हुई।थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 5बजे बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।