घाटमपुर: बिधनू ब्लाक में ₹1.38 करोड़ के फर्जीवाड़े का मामला, 3 सचिवों के खिलाफ FIR के आदेश
डीपीआरओ मनोज कुमार ने बिधनू ब्लॉक में तैनात रहे ग्रामविकास अधिकारी प पुनीत मिश्रा पर 1.38 करोड रुपए गबन माना है।इनके पास 10 ग्राम पंचायत का कार्यभार था।वहीं इसी ब्लाक मे तैनात राहुल अवस्थी पर 10.34 लाख रुपए का गबन करने का आरोप है।इन्होंने ग्राम पंचायत का अभिलेख नहीं दिखाया है। डीपीआरओ ने बुधवार 2 बजे बताया कि लगातार एक वर्ष से नोटिस जारी किए गए हैं।