घाटमपुर: महाशिवरात्रि पर घाटमपुर में सुरक्षा व्यवस्था चरमराई, कानपुर सागर हाईवे पर रूट डायवर्जन हुआ फेल
महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात के लिए प्रशासन की तैयारी फेल होती दिखी।सुरक्षा को देखते हुए कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 8 घंटे का रूट डायवर्जन लागू किया थाडायवर्सन के तहत बुधवार सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 तक हमीरपुर की ओर से आने वाले वाहन सजेती के आनूपुर मोड़ से जहानाबाद की ओर भेजा जाना था लेकिन बुधवार 12 बजे 50 भारी वाहन नगर मे घुस गये।