चौरीचौरा: हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
चौरीचौरा पुलिस ने शुक्रवार को हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत गौनर के हरिजन बस्ती में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने वादी मुकदमा शंकर के पुत्र विशाल को जान से मारने की नीयत से लाठी डंडा व फावड़े से सिर पर वार कर दिया था