#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। वैर थाना क्षेत्र के भौंडा गांव में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आज आठ आरोपियों को वैर लिंक न्यायालय में पेश किया। आरपीएस कैलाश चंद चौधरी के नेतृत्व में कोर्ट में पेश किए गए आरोपियों में मुकेश कुमार, कपिल देव, लाखन, जितेंद्र, सियाराम, बालाराम, नरेश जाटव और राजवीर उर्फ मग्गू शामिल हैं। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि पूछताछ और अहम सुराग जुटाने के लिए नरेश जाटव और राजवीर उर्फ मग्गू को पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस अब रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।