गोवर्धन: दिव्यांग श्रद्धालु ने पूरी की गोवर्धन की सप्तकोशी परिक्रमा, युवक के जज्बे को देख भावुक हुए भक्त
गिर्राज महाराज की तलहटी में आस्था और समर्पण के कई रूप देखने को मिलते हैं, लेकिन गोवर्धन-आन्यौर परिक्रमा मार्ग पर जो दृश्य दिखा उसने हर श्रद्धालु की आंखें नम कर दीं और दिलों में श्रद्धा का नया संचार कर दिया। कठिन शारीरिक चुनौतियों और मौसम की परवाह न करते हुए फर्रुखाबाद के एक दिव्यांग श्रद्धालु ने अपनी अटूट आस्था के बल पर सात कोस की पवित्र गोवर्धन परिक्रमा की