नौतनवा: हरदीडाली गांव के बड़का टोले पर पुलिस ने कहासुनी के मामले में दोनों पक्षों से तीन लोगों को किया पांबद
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के बड़का टोले पर बाउंड्री वॉल के निर्माण को लेकर दो पक्षों में बीते एक सप्ताह पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को पाबंद किया है। खनुआ चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से एक पक्ष से गोविंद सहानी और दूसरे पक्ष से मंगल चौधरी, रविन्द्र चौधरी को पाबंद किया है।