शिवपुरी नगर: इश्क का 'खूनी' अंजाम: थाने से लौटते ही क्लिनिक संचालक को घर में घुसकर लाठियों से पीटा, मौत; 30 पर केस, चक्काजाम
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के भयावन गांव में मंगलवार शाम एक ऐसा खूनी ड्रामा खेला गया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक महिला से जुड़े पुराने विवाद और प्रेम प्रसंग के चलते 40 वर्षीय क्लिनिक संचालक प्रभान सिंह लोधी की लाठी-डंडों और पत्थरों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।