भीलवाड़ा: निगम सभागार में आयोजित छात्र-युवा संवाद में कांग्रेस ने सरकार पर वार किया, कहा- शिक्षा नहीं, निराशा बांट रही भाजपा
भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी शहर इकाई की ओर से बुधवार को निगम सभागार में आयोजित छात्र युवा संवाद कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवपूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, शहर जिला अध्यक्ष शिवराम खटीक सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।