सदर: पिंड्रा: कैंट पुलिस ने अंग्रेजी शराब के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ किया, बिहार के 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Apr 30, 2026 वाराणसी की कैंट थाना क्षेत्र की पुलिस ने अंग्रेजी शराब की अवैध तस्करी व भंडारण का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कैंट थाना क्षेत्र की पुलिस की टीम ने टकटकपुर में छापेमारी कर किराए के मकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। अवैध शराब को बिहार में तस्करी करने वाले बिहार के निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया।