भभुआ: पढौती गांव के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Apr 30, 2026 पढौती गांव के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा के पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गुरुवार को लगभग 11 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक घायलों में सोनहन थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी अमर सिंह यादव तथा इनका पुत्र प्रमोद कुमार यादव और भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतरिहां गांव निवासी स्वर्गीय रामनाथ चौधरी के पुत्र नचकू चौधरी बताया जाता है।