रीगा: सीतापुरम टाउनशिप को लेकर भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहें विधायक बैद्यनाथ प्रसाद
Riga, Sitamarhi | Jun 19, 2026 सीतापुरम टाउनशिप परियोजना को लेकर क्षेत्र में फैलाई जा रही भ्रामक अफवाहों पर भाजपा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कुछ बिचौलिया एवं स्वार्थी तत्व लोगों के बीच गलत जानकारी फैलाकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं।