चान्हो: जर्जर जलमीनार बना खतरा, बच्चों और ग्रामीणों की जान जोखिम में
Chanho, Ranchi | May 2, 2026 चान्हो प्रखंड के पंडरी उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय परिसर में बना जलमीनार पूरी तरह जर्जर होकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है। स्थिति इतनी खराब है कि इस ढांचे को रस्सियों और तारों के सहारे किसी तरह खड़ा रखा गया है, जो कभी भी बड़ा हादसा कर सकता है। यह जलमीनार न सिर्फ विद्यालय के बच्चों, बल्कि आसपास के ग्रामीणों के लिए भी पेयजल का मुख्य स्रोत है...