बजाग: चांडा समेत कई गांवों के लोगों ने समस्याओं के कारण शहडोल-पंडरिया मार्ग पर लगाया जाम, यातायात बाधित
Bajag, Dindori | Apr 6, 2026 डिंडौरी जिले के चांडा सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने नेटवर्क पानी सहित अन्य समस्याओं को लेकर शहडोल पंडरिया मार्ग पर सोमवार सुबह 9:00 बजे से 2:00 तक ग्रामीणों ने जाम लगाया और शासन प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया । दरअसल ग्राम पंचायतों में व्याप्त समस्याओं को लेकर हजारों ग्रामीणों ने चकाजाम किया और समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया ।