कुर्था: मानिकपुर थाना केद्वारा शराब के नशे में गिरफ्तार व्यक्ति को भेजा गया न्यायिक हिरासत
Kurtha, Arwal | Jul 8, 2026 मानिकपुर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सरोज कुमार, पिता स्वर्गीय नाथुन सिंह, निवासी निधवा, थाना मानिकपुर, जिला अरवल के रूप में हुई है। जांच के दौरान उसके शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।