चकरनगर: बीहड़ी क्षेत्र में प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिबस मनाया गया , सपाइयों ने दीर्घ आयु की कामना की।
बीहड़ी क्षेत्र चकरनगर में सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिवस उनकी तस्वीर पर केक काटकर मनाया गया। सोमवार शाम करीब 3 बजे कस्बा चकरनगर में सपा नेता डाँ भूपेंद्र दिवाकर की मौजूदगी में सपाइयों ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशियां मनाई। साथ ही अपने नेता की स्वस्थ एंव दीर्घ आयु की कामना की।इस मौके पर ग्राम प्रधान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।