बरवाला: कालका में नेशनल हाईवे पर दुकानों के आगे हाई वोल्टेज तार गिरने से अफरा-तफरी
रविवार को शाम 6 बजे के करीब कालका में नेशनल हाईवे के पास बनी दुकानों के आगे हाई वोल्टेज बिजली की तार गिरने से आफरा तफरी मच गई। बिजली की तार सड़क पर गिरने के बाद भी उसमें करंट गुजरता रहा। स्थानीय लोगों के द्वारा बिजली विभाग को इसकी सूचना देकर लाइन को बंद करवाया गया। गनीमत रही कि सड़क पर गिरी इस बिजली की तार की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया।