बरवाला: रताटिब्बी गांव में किसान की पराली में आग लगाई, फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची - ग्रामीणों का आरोप
अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किसान की पराली में आग लगाने का मामला सामने आया है। रविवार को शाम 7 बजे के करीब अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गांव रताटिब्बी के किसान सतनाम की पशुओं के लिए रखी गई पराली में आग लगा दी गई। आग लगने के कुछ समय बाद ही किसान की पराली जलाकर राख हो गई। पराली के जलने से किसान का 45 हजार रुपए के करीब का नुकसान हुआ है।