बरवाला: बतौड में गोगा माड़ी के पास घर में दिन-दिहाड़े चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
बरवाला खण्ड के गांव बतौड में आशीष कुमार वासी नजदीक गोगा माड़ी पलासरा रोड बतौड के घर में दिन दिहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में आशीष कुमार ने बताया है कि मेरी पत्नी बच्चों सहित अपने मायके बिहार गई हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरी माता और मौसी अपने काम पर चली गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद अज्ञात दो