बरवाला: भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के लिए कमलेश ढांडा को पंचकूला चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश के द्वारा संगठनात्मक चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। रविवार को शाम 5:00 बजे जारी की गई सूची के अनुसार कमलेश ढांडा को संगठन के चुनाव के लिए पंचकूला चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही पूर्व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को करनाल में संगठन के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है