कोल: गभाना में गैस एजेंसी के स्टाफ से मारपीट कर सिलेंडर लूटने का प्रयास, DSO कार्यालय पहुंचे एजेंसी संचालक
Koil, Aligarh | Apr 2, 2026 गभाना में इंडेन गैस एजेंसी के स्टाफ से मारपीट कर सिलेंडर लूटने का प्रयास किया गया है। डॉ कमलेश सारस्वत की गभाना में इंडेन गैस एजेंसी है। रोजाना की तरह कमलेश अपनी एजेंसी पर थी। बुधवार शाम एजेंसी बंद करने के दौरान स्थानीय दबंग आए और एजेंसी संचालिका से अभद्रता करते हुए स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान सिलेंडर लूटने का प्रयास किया गया है।