केरसई: नीदरलैंड से सिमडेगा आकर ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता ने पतिआम्बा में बच्चियों को सिखाए हॉकी के गुर
Kersai, Simdega | Apr 26, 2026 डच राष्ट्रीय टीम के धुरंधर खिलाड़ी के रूप में विख्यात फ्लोरीन जॉन बोवेलैंडर, जिन्होंने 1996 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में अपने शानदार खेल के बदौलत गोल्ड मेडल जीता था। फ्लोरीन जॉन बोवेलैंडर सिन्नी संस्थान के सहयोग से रविवार 11 पतिआम्बा पहुंचे। एवं ग्रासरूट हॉकी फेस्टिवल का आयोजन किए। जिसमें स्थानीय बच्चियों के बीच हॉकी प्रतियोगिता करवाई गई।