भवानीपुर: भवानीपुर में आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई रामनवमी, दिनभर गूंजता रहा जयघोष
भवानीपुर:- भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक पूरा इलाका भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल में डूबा रहा। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, जहां पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।