टिहरी: बागी गांव ने सामाजिक आयोजनों में शराब पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, जुर्माना भी तय
टिहरी गढ़वाल के बागी गांव में शादी और अन्य आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। उल्लंघन करने वालों पर 21 हजार रुपये का जुर्माना और रात 10 बजे तक डीजे बजेगा। शराब की वजह से हुड़दंग पर सख्त कार्रवाई भी होगी। यह कदम 'शराब नहीं, संस्कार' अभियान के तहत लिया गया है।