उत्तर प्रदेश के कानपुर में नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, सौमिल गुप्ता, रोशन अली और शेरसिंह किराये के कमरे में कंप्यूटर और प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार करते थे।
आरोप है कि गैंग ₹3,000 के असली नोटों के बदले ₹10,000 के नकली नोट उपलब्ध कराता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹2 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गैंग कई महीनों से सक्रिय था और इसके नेटवर्क के जरिए बड़ी मात्रा में नकली नोट बाजार में खपाने की बात सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पहले से करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
.
.
.
.
#Kanpur #FakeCurrency #FakeNotes #UPPolice #KanpurPolice #CrimeNews #BreakingNews #FakeNoteGang #UttarPradesh #NHPBharat #कानपुर #नकलीनोट #पुलिस #क्राइम #यूपी
Fatehabad, Agra | Sep 11, 2026