कोरांव: कोरांव विधायक राजमणि कोल ने बसहरा पहाड़ी पर वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मां के नाम पर एक पेड़ लगाए
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बसहरा पहाड़ी पर वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कोरांव विधायक राजमणि कोल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' के संकल्प के साथ पौधे लगाए। इस अवसर पर विधायक राजमणि कोल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर अपनी धरती को हरा-भरा बनाना चाहिए।