कटकमदाग: वन विभाग की एक और बडी करवाई नापोखुर्द खुर्द से अवैध एक आरा मशीन व चार ट्रैक्टर लकड़ी का बोटा किया जप्त।
प्रखंड अंतर्गत नापोखुर्द से गुप्त सूचना के आधार पर बड़कागांव रेंजर कमलेश सिंह के नेतृत्व में वन विभाग के टीम से एक अवैध आरा मशीन तथा चार ट्रैक्टर चीरान व लकड़ी का बोटा जप्त करके बड़कागांव वन कार्यालय लाया गया है। वही इस कार्रवाई से अवैध आरा मशीन चलाने वाले माफियाओं में हड़कंप मचीं हुई। इससे पूर्व भी नापोखुर्द से अवैध आरा मशीन को वन विभाग ने जप्त किया।