खरीक: झगड़ा छुड़ाने गए युवक पर रॉड से हमला, युवक घायल
नवगछिया के गरैया निवासी शुभम कुमार पर झगड़ा छुड़ाने के दौरान हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शुभम कुमार किसी आपसी विवाद को शांत कराने गया था। इसी दौरान निरो साह और उसकी पत्नी ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में शुभम कुमार घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।