चौपारण: गोविंदपुर में पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव ने थाना प्रभारी का किया स्वागत
पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव ने गोविंदपुर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, जनसमस्याओं एवं पुलिस-जनप्रतिनिधि समन्वय को लेकर चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।