सांगानेर: जयपुर RTO सेकंड ने ओवरलोडिंग, टैक्स चोरी व मोटर वाहनों नियमों के उल्लंघन पर 25 वाहनों के चालान काटकर की गाड़ी की ज़ब्ती
जयपुर आरटीओ सेकेंड की ओर से सुजानगढ़ क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाकर ओवरलोडिंग, टैक्स चोरी और मोटर वाहन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 25 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया गया। वहीं बिना टैक्स जमा कराए सड़क पर दौड़ रही एक फॉर्च्यूनर को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा है।