भोगनीपुर तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीडीओ विधान जायसवाल ने लोगो की शिकायतें सुनी और उनका निस्तारण किया। सोमवार शाम करीब 4 बजे तहसील कर्मचारी ने बताया कि कुल 104 शिकायते आई थी। जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।