बेलहर: बस्ती बेलहर में अवैध रूप से टोका फंसाकर विद्युत चोरी कर रहे 07 विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज तार और टोका जब्त
Belhar, Banka | Mar 24, 2024 थाना क्षेत्र के बेलहर बस्ती और बाजार में आज विद्युत विभाग ने विद्युत चोरी के खिलाफ कनीय अभियंता अभिषेक भट्टाचार्य के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान विद्युत चोरी करने वाले 07 विद्युत उपभोक्ताओं का तार और टोका जब्त कर लिया गया। कनीय अभियंता अभिषेक भट्टाचार्य ने इस संबंध में इन सभी विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।