कालपी: कालपी के मुख्य बाजार में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला, नगर पालिका टीम ने मुख्य मार्गों से कब्जे हटाए
Kalpi, Jalaun | May 23, 2026 कालपी में नगर पालिका परिषद ने शनिवार दोपहर 3 बजे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य बाजार मार्ग पर बुल्डोजर कार्रवाई की है, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर ईओ अवनीश कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार और पुलिस बल की मौजूदगी में बाजार व मुख्य सड़कों से अवैध कब्जे हटवाए गए, वही कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।