गुना नगर: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित: अनुष्का जोगी ने 97.6% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम 13 मई दोपहर को घोषित किया। गुना की अनुष्का जोगी ने 97.6% अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। वहीं दिवी जैन ने 97% अंक लाकर जिला टॉप में शामिल हुई। शिवानी यादव ने 95.4%, रोहित कुमार दोहरे ने 95%, सोनिका लोधी ने 94%, कार्तिक कोरी ने 84% अंक हासिल किए। सीबीएसई अजमेर रीजन मे 86.78% स्टूडेंट पास हुए।