नवादा: नवादा में जिला प्रशासन द्वारा निजी क्लीनिकों पर छापेमारी के विरोध में शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
Nawada, Nawada | Aug 1, 2026 नवादा में जिला प्रशासन द्वारा निजी क्लीनिकों पर की गई छापेमारी के विरोध में शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च सदर अस्पताल परिसर से शुरू होकर शहर के प्रजातंत्र चौक तक पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान चिकित्सकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई वापस लेने की मांग की।