अनूपपुर: कांग्रेस कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस का वृक्षारोपण महोत्सव अभियान शुरू
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर ने "एक कार्यकर्ता-एक पौधा" थीम के तहत वृक्षारोपण महोत्सव अभियान की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कांग्रेस कार्यालय के समीप पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। कांग्रेस ने जिले के सभी ब्लॉक के कार्यकर्ता मौजूद थे ।