गुमला: क्लस्टरिंग सिस्टम के विरोध में एबीवीपी का गुमला में प्रदर्शन, पुतला दहन कर नीति वापस लेने की मांग
Gumla, Gumla | May 20, 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गुमला इकाई ने झारखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू किए जा रहे कलस्टरिंग और रिस्ट्रक्चरिंग के विरोध में बुधवार की दोपहर 12 बजे कार्तिक उरांव महाविद्यालय गेट के समक्ष सड़क पर विशाल विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। परिषद ने इसे छात्र विरोधी बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की।