रतनी फरीदपुर: ओइना लाखा पूर स्थित इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग, 18 मोबाइल सहित कई सामान जले, ₹1.5 लाख का नुकसान
रतनी फरीदपुर प्रखंड के ओइना लखनपुर गांव स्थित राहुल इलेक्ट्रिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना का पता सोमवार सुबह लगा जब पीड़ित दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे। आग में कस्टमर के 18 मोबाइल, कंप्यूटर सेट, बल्ब, तार सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए। दुकानदार ने करीब 1.5 लाख रुपये के नुकसान की जानकारी दी सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दी है।