हमीरपुर: इंगोहटा छानी मार्ग में शटरिंग का कार्य पूर्ण, मंगलवार को जाल बांधकर छत डालने की तैयारी
विकासखंड क्षेत्र की सबसे व्यस्ततम सड़क में बन रही पुलिया के निर्माण में खबर प्रकाशित होते ही तेजी आ गई है। रविवार को शटरिंग का कार्य पूर्ण करके जाल बांधने की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यवाही संस्था का प्रयास है कि पुलिया की छत मंगलवार को डाल दी जाएगी। ब्लॉक क्षेत्र की सबसे व्यस्ततम सड़क इंगोहटा छानी मार्ग है। 18 किमी लंबी इस सड़क में करीब दो दर्जन पंचायतों के