फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के मैनी निवासी महिला को दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैनी किराने वाली एक महिला को उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए मारपीट का घर से निकाल दिया है। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार पर जेल भेजा जाएगा।