सूरजगढ़: सूरजगढ़ा CHC में BDO ने नवजात को पोलियो की दवा खिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत की
रविवार पूर्वाह्न 9 बजे सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में BDO मंजूल मनोहर मधुप ने नवजात को पोलियो की दवा खिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. मौके पर डॉक्टर अविनाश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे. सूरजगढ़ा क्षेत्र में 0 से 5 वर्ष के कुल 46553 बच्चों को पोलियो की खुराक खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. यह कार्यक्रम 28 जून से 2 जुलाई तक चलेगा.